सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही महिला विरोधी मानसिकता वाली पार्टियां हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, जिसका देशभर की महिलाओं ने स्वागत किया। यह कानून वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव तथा राज्यों की विधानसभाओं में लागू किए जाने के उद्देश्य से लाया गया है। यह भी पढ़ें- आधी आबादी की नजरों में हमेशा के लिए गिर गए विपक्षी दल : सहजानंद प्रभारी मंत्री ने आ...