नई दिल्ली, मई 25 -- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सोमवार को एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तानी एजेंट हैं। नितेश राणे ने कहा, 'राहुल गांधी पाकिस्तान की बात अपने मुंह से कहते हैं। राहुल पाकिस्तान को खुश करने की तैयारी में रहते हैं। वहां से जो लिस्ट आती है उसे राहुल यहां पढ़कर बताते हैं। उनके बॉस पाकिस्तान में बैठे हुए हैं। राहुल गांधी उन्हें खुश करने के लिए यहां पर आकर पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हैं।' यह भी पढ़ें- 129 करोड़ का नेटवर्थ, 200 Cr के म्यूचुअल फंड; क्यों खास है दिल्ली जिमखाना क्लब? बीजेपी ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता पैदा कर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री...