बागपत, अगस्त 31 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर सोमवार शाम प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट का विरोध करते हुए इसे संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के का...