लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से आहत भाजपा ने फूंका पुतला कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास करते नजर आए, जिसके चलते पुल...