नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड के बाद कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'एक्स' पर शेयर की पोस्ट पर प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की है। राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रवेश वर्मा ने सख्त लहजे में टिप्पणी की है जो पवन खेड़ा को बिल्कुल भी रास नहीं आई। खेड़ा ने एक्स पर पलटवार करते हुए कहा 'एक ही दिन में अहंकार के दो उदाहरण। ऐसा व्यक्ति भाजपा में ही हो सकता है।'राहुल ने प्रवेश वर्मा को थप्पड़ कांड पर घेरा दरअसल राहुल गांधी ने पोस्ट में दिल्ली के युवक को प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़...