आरा, सितम्बर 1 -- आरा, निज प्रतिनिधि। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल एवं मंच के कथित शुद्धिकरण और इस मामले में राहुल गांधी की ओर से आवाज उठाए जाने के बाद दर्ज प्राथमिकी के विरोध में भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में निकले मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने आरोप लगाया कि छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने और न्याय की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। डॉ. शशि कुमार सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विर...