रायबरेली, सितम्बर 3 -- रायबरेली, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया। वहीं मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। इसके साथ ही जलभराव से किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। विरोध मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने किया। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर किए गए मुकदमों को वापस लेने, दोषियों पर कार्रवाई की मांग उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्री...