नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी को देश का सबसे अराजक नेता बताते हुए कहा कि यदि कल सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला उन्हें पसंद नहीं आएगा, तो वह उसके खिलाफ भी सड़क पर उतर जाएंगे। मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की शिकायत करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से मिलने की योजना का ऐलान किया था। मुख्य न्यायाधीश ने नियमों का हवाला देते हुए उनसे मिलने से इनकार किया था। इसके बावजूद उनके उकसाने पर सोमवार को आईएनडीआईए गठबंधन के नेता अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने यात्रा का तमाशा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कामकाजी समय के बाद वहां पहुंचे। यह भी प...