लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह मुन्ना के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अरुण सिंह मुन्ना के पुत्र अभिषेक सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा है। राहुल ने अभिषेक को लिखे पत्र में कहा है कि अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' के निधन का समाचार बहुत दुःखद है। वह अपनी सादगी, सहज स्वभाग और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश की कैबिनेट तक उनका लंबा सफर लोगों की सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग की सेवा में लगाया। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर दुख के इन क्षणों में मैं आपके और आपके पूरे परिवार के प्रति हार्दिक सं...