नई दिल्ली, जून 5 -- आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर ऐसी बातें कही हैं जो कि चर्चा का विषय बन गईं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉ दाऊद इब्राहम की डी कंपनी की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसी वजह से उन्हें क्रिकेट प्रशासन थोड़ना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम आईपीएल पर अपना नियंत्रण चाहता था। ललित मोदी का आईपीएल का जनक माना जाता है।राहुल गांधी ने भी किया मेरा इस्तेमाल- ललित मोदी ललित मोदी ने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान उनका नाम खूब उछाला। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होता है तब राहुल गांधी लोगों के ध्रुवीकरण के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि 'मोदी' के नाम पर तंज कसने की वज...