इंदौर, जुलाई 4 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला किया। कहा कि वे इस पद के लायक नहीं हैं। उन्होंने पार्टी को कमजोर किया है। इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए यादव ने जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक पद पैसे के बदले दिए जा रहे थे।मुझे नोटिस भेजा गया राकेश सिंह यादव ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि तीन दिन पहले एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी या सीनियर नेता मीडिया से बात नहीं करेगा। इसके पीछे 3 दिन का 'मौन सत्याग्रह' है। पार्टी के राज्य महासचिव संजय कामले ने जीतू पटवारी के कहने पर...