जयपुर, जुलाई 22 -- प्रधानमंत्री आवास घेरने को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियाँ ने संसद परिसर में कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के दौरान हुए कथित पेपर लीक मामलों का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि "जब राजस्थान में 17 बार पेपर लीक हुए थे, तब राहुल गांधी आखिर कहाँ चले गए थे?" डॉ. पूनियाँ ने कहा कि आज कांग्रेस युवाओं और लोकतंत्र की बात कर रही है, लेकिन जब राजस्थान में लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर बार-बार लीक हो रहे थे, तब कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह मौन था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राहुल गांधी ने न तो राज्य सरकार से जवाब मांगा और न ही किसी तरह ...