रांची, अगस्त 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संसद भवन के मकर द्वार पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बुधवार को झारखंड व ओडिशा के एनडीए सांसदों ने प्रदर्शन किया। सांसदों ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। साहू बोले, राहुल गांधी के इशारे पर राज्य सरकार द्वारा छात्रों पर कई बार लाठीचार्ज कराया गया। हैरानी है कि राहुल द्वारा दिखावे के ट्वीट के बाद तो झारखंड पुलिस पहले से भी अधिक क्रूर हो गई। रात के अंधेरे में छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। राहुल व कांग्रेस की चुप्पी ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें छात्रों के अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा का बाइक जुलूस साहू ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में सरकार है। छात्रों की तो एक ही मांग है कि कांग्रेस-झाम...