देहरादून, अगस्त 31 -- Rahul Gandhi News: हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के तथाकथित 'शुद्धिकरण' मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को खरगे का अपमान करार देते हुए कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा हुआ है। शिकायत में राहुल पर शुद्धीकरण के अर्थ को जातिगत रंग देने और छुआछूत से जोड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायत करने वाले श्रीराम धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य ही हैं, जिन्होंने रामलीला मैदान में शुद्धिकरण किया था। जवाहर नगर निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आठ अगस्त की कांग्रेस की रैली के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और आपत्तिजनक सामग्री ...