राहुल गांधी को शादी के लिए तुम ही मनाओ; मोहम्मद इरफान से फोन पर क्या बोली प्रियंका
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान सोशल मीडिया की नई सनसनी है। आंदोलन के दौरान इंटरव्यू में उन्होंने बेबाकी से अपनी बातें रखी और संविधान के प्रति उनकी समझ और पकड़ बुद्धिजीवियों को हैरान कर गईं। सोमवार को जब राहुल गांधी उनसे मिलने घर पहुंचे तो हजारों लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा। राहुल गांधी ने इरफान से अपनी बहन प्रियंका गांधी की फोन पर बातचीत भी कराई। बातचीत में प्रियंका ने इरफान से मजाकिया अंदाज में कहा कि वो राहुल को समझाए कि शादी कर ले। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का राहुल गांधी की शादी को लेकर बातचीत का खुलासा खुद मोहम्मद इरफान ने किया है। इरफान ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि जब राहुल गांधी उनसे मिलने घर आए थे तो उन्होंने अपनी बहन प्रियंका से उनकी फोन पर बात कराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.