नई दिल्ली, जनवरी 3 -- राहुल गांधी को बार-बार विदेश कौन बुलाता है- सुधांशु त्रिवेदी--------------- - हिंदुओं के मुद्दे पर संवेदनहीन और पक्षपाती रवैया दिखाती है कांग्रेस ----------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बार-बार विदेशी दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से पूछा कि जिन्हें देश में कोई मंच नहीं देता,उन्हें विदेश में बार-बार कौन बुलाता है? त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी सबसे अधिक विदेश यात्राएँ करने वाले नेता प्रतिपक्ष हैं और हर बार भारत-विरोधी तत्वों से जुड़ते दिखते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के सवाल से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि गाज़ा पर बोलने वाली कांग्रेस हिंदुओं के मुद्दे पर ...