प्रयागराज, जून 27 -- राहुल गांधी के 19 जुलाई को शहर में प्रस्तावित 'छात्र संवाद' की तैयारियां कांग्रेसियों ने तेज कर दी है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने जॉर्जटाउन स्थित कैंप कार्यालय में जोन के कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राजेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा और भर्ती प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही है। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 25 जून से 9 अगस्त तक देश के 28 शहरों में 'शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ' और 'छात्र सत्याग्रह' अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- चरवा में कांग्रेस की बैठक संपन्न इसी क्रम में राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के...