नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बीते कुछ सालों में देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़वाहट इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि एक पार्टी के नेता के साथ विरोधी पार्टी के नेता की मुलाकात होना और सामान्य शिष्टाचार की बात करना भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसा ही कुछ बुधवार को देखने में आया, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद विजय गोयल के बीच संविधान सदन के बाहर एक छोटी सी मुलाकात हो गई। इस भेंट के बारे में गोयल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी, साथ ही दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने राहुल से उनकी माताजी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। गोयल ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज संविधान सदन (पार्लियामेंट हाउस) के बाहर नेता प्र...