अमरोहा, अगस्त 23 -- शहर अध्यक्ष इंद्रेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करना निंदनीय है। ये साफ हो चुका है कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। शहर कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही। धरने में शहर अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार शर्मा, परवेज आरिफ टीटू, बाल कृष्ण त्रिवेदी, पंडित विपिन शर्मा, नईम, परवेज सिद्दीकी एडवोकेट, हरिओम जाटव, मनोज शर्मा, नीरज शर्मा, डॉ. शाहिद उस्मानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: राहुल गां...