राहुल गांधी के मुकदमे में सुनवाई पूरी
सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुलतानपुर। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का वायस सैंपल तलब करने की मांग करने वाली निगरानी याचिका की सुनवाई बुधवार को पूरी हुई। याची के वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि एमपी- एमएलए कोर्ट ने 15 जुलाई को फैसला नियत किया है। ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी का वाइस सैंपल तलब करने की अर्जी बीती दो मई को खारिज कर दी थी। जिसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई तो मामले की सुनवाई एमपी- एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश ने की। कर्नाटक के बंगलूरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। यह भी पढ़ें- विशेष न्यायाधीश ( एमपीएमएलए) यजुवेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.