सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- सुलतानपुर, संवाददाता। रायबरेली के कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विचाराधीन मानहानि केस में एमपी - एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए दूसरे गवाह रमेश चन्द्र दुबे को शुक्रवार को वापस लौटना पड़ा। याची के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी के वकील के जिरह के लिए मौका लेने के कारण विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई 23 दिसम्बर को नियत की है। वर्ष 2018 में बंगलूरू में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...