वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मामले में वाराणसी के एमपी - एमएलए कोर्ट में शनिवार को सुनवाई पूरी हो गई। विशेष सत्र न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। छह जून को आदेश सुनाया जा सकता है। बता दें कि तिलमापुर सारनाथ क्षेत्र के पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र ने राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों से सम्बंधित दिए गए विवादित बयान को लेकर एक वाद दाखिल किया था। इसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ वाराणसी ने खारिज कर दिया था, जिसके विरुद्ध नागेश्वर मिश्र ने अपने अधिवक्ता अलख नारायण राय के माध्यम से विशेष सत्र न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में निगरानी याचिका दायर की थी। इसमें राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी हुआ था, किन्तु वह हा...