सुल्तानपुर, मार्च 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि मुकदमे में सोमवार को सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई 27 मार्च को नियत की है। सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी की वॉयस रिकॉर्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सत्यापित कराने की मांग की। इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता केपी शुक्ल ने आपत्ति दाखिल की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को नियत कर दी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बेंगलुरू में आठ मई 2018 को एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। बीती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.