नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के तौर-तरीकों को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शीर्ष अदालत इस मुद्दे पर पहले से लंबित अन्य याचिकाओं के साथ ओवैसी की याचिका पर भी सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के 10 प्रमुख नेताओं ने भी SIR और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं। ओवैसी की ओर से पेश वकील निजामुद्दीन पाशा ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ स...