लखनऊ, मई 21 -- Ajay Rai controversial statement: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। राय ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए देश का गद्दार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में अजय राय ने प्रधानमंत्री को देशवासियों को आर्थिक संकट में डालने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने देशवासियों के हितों और सुरक्षा को विदेशी हाथों गिरवी रखने का भी आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि मेरे पास इसके प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि गद्दारी का भाजपा और संघ का पुराना इतिहास रहा है। अजय राय ने कहा कि लोकसभा चु...