नई दिल्ली, अगस्त 26 -- राहुल गांधी के पास न दृष्टिकोण न सकारात्मक एजेंडा - भाजपा ------------------ -राहुल गांधी अब सिर्फ मीम और रील के लिए बयान देते हैं- बांसुरी स्वराज ------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर युवाओं व महिलाओं को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास न तो कोई दृष्टिकोण है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा है कि राहुल गांधी की शोध टीम कागज की पर्ची पर जो कुछ भी लिखकर उन्हें दे देती है, वे उसी का इस्तेमाल युवाओं और देश के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी अब सिर्फ मीम और रील के लिए बयान देते हैं।

भाजपा का पलटवार भाजपा ने ...