नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कांग्रेस पार्टी के लिए सोमवार का दिन उलझनों भरा रहा। मणिशंकर अय्यर जैसे नेता ने पार्टी हाई कमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, तो वहीं असम के पूर्व भूपेन बोरा अध्यक्ष ने भी पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने पार्टी हाई कमान पर उन्हें नजर अंदाज करने का आरोप लगाया था। इस उठा पटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व के ऊपर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ से राहुल गांधी को एक 'असफल वंशज' करार देते हुए कहा गया कि उन पर न तो उनकी पार्टी के नेताओं को भरोसा है और न ही उनके सहयोगियों को भरोसा है। दिन भर से कांग्रेस पार्टी के अंदर जारी घमासान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस कहती है राहुल को हटाओ, ममता को लाओ, 'इंडी-गठबंधन' को बचाओ। असम के कांग्रेस नेता...