मुरादाबाद, जून 19 -- कुंदरकी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के बाद जिला उपाध्यक्ष चौधरी अहसान खान के नेतृत्व में दुआ कराई गई जिसमें राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य, देश की तरक्की तथा उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर चौधरी अहसान खान ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मुनीफ तुर्की, नगर अध्यक्ष शौकत नेता, आफताब प्रधान, गुड्डू पाशा, शाकिर कुरैशी, रहमान खान, रियाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने उत्साह...