नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में कांग्रेस नेताओं का भारी जमावड़ा लगा। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही गांधी के आवास पर मौजूद थीं और उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई पूर्व मुख्यमंत्री, कई राज्यों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।एक रणनीति पर भी की चर्चा सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि वे आम लोगों की आवाज बनें और आगे आने वाली बड़ी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ...