राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महानगर कांग्रेस ने केक काटा
देहरादून, जून 19 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम व केक काटकर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.