नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने तालकटोरा स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविररोजगार मेले की अवधि युवा कांग्रेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। संगठन के अनुसार, करीब 30 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जबकि नौ हजार से अधिक युवाओं ने स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराया। रोजगार मेले के दौरान सात हजार से अधिक युवाओं को तत्काल नियुक्ति पत्र दि...