राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच बांटे फल
पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मानव सेवा का संदेश दिया। मौके पर जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड सचिव कमाल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.