अलीगढ़, जून 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने केक काटे और रक्तदान शिविर लगाए। राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने रक्तदान शिविर लगायारक्तदान शिविर का आयोजन मैरिस रोड अयोध्या कुटी पर जिला व महानगर की ओर के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने खून दान किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। विवेक बंसल ने कहा कि राहुल देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा हैं। उनका जीवन देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित है। शिविर में लगभग 30 कांग्रेसजनों और समाजसेवियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को उपहार ...