काशीपुर, जुलाई 13 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड सहित देशभर में भर्ती घोटालों, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जीईटी कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- 'छात्रों की गूंज' संवाद के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकतबैठक की अगुवाई नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में आयोजित बैठक में छात्रसंघ पदाधिकारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया। संजीव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों की मेहनत के बावजूद युवा रोजगार ...