हाथरस, फरवरी 7 -- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में 16 मार्च को होगी सुनवाई हाथरस, संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में हाथरस की एमपी, एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है। यह मानहानि का मामला चंदपा क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू, रवि और लवकुश ने दायर किया है। परिवादियों का आरोप है कि राहुल गांधी ने 12 दिसंबर 2024 को बूलगढ़ी गांव का दौरा करने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने उन तीनों व्यक्तियों को गैंगरेप का आरोपी बताया था, जिन्हें 2 मार्च 2023 को कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका था। परिवादियों के अनुसार, कोर्ट से बरी होने के बाद वे सामान्य जीवन जी रहे थे और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बहाल हो चुकी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.