पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने और विपक्ष को भयभीत करने की राजनीतिक कोशिश है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय मुकदमों और जांच एजेंसियों का सहारा लेकर विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर केस के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी दबाव में झ...