राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई टली
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, संवाददाता। बोस्टन (अमेरिका) स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में श्रीराम पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद पर शुक्रवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) नीरज त्रिपाठी की कोर्ट में सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से सुनवाई नहीं हो पाई। मामले में पिछले तिथि पर सत्र न्यायालय ने निगरानी अर्जी स्वीकार करते हुए अवर न्यायालय को पुनः सुनवाई का आदेश दिया था। प्रकरण के अनुसार एडवोकेट हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ)/ एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि सांसद राहुल गांधी ने 21 अप्रैल 2025 को ब्राउन यूनिवर्सिटी में श्रीराम पर विवादित बयान दिए। इससे करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.