बलरामपुर, अगस्त 31 -- बलरामपुर। संवाददाता। सामाजिक भेदभाव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अंबेडकर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया। कांग्रेस नेताओं ने सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़ा गंभीर विषय बताया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर मुकदमें से भड़के कांग्रेसी, सक्सेना चौक पर प्रदर्शन पूर्व ब्लॉक ...