मुंबई, दिसम्बर 18 -- कांग्रेस की विधान परिषद सदस्य (MLC) प्रज्ञा सातव गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के ऊपरी सदन से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद भाजपा में शामिल हो गईं। प्रज्ञा राहुल गांधी के करीबी रहे दिवंगत राजीव सातव की पत्नी हैं। राजीव का निधन कोरोना वायरस के चलते साल 2021 में हो गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी प्रज्ञा को पार्टी ने एमएलसी बनाया था। कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र का सम्मान न करने और पैसे और पदों का लालच देकर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। प्रज्ञा सत्ताधारी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख रवींद्र चव्हाण और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। प्रज्ञा मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले की रहने वाली हैं। वह पहली बार 2021 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुनी गई थीं। स्थानीय निकाय चुनावों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.