रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी जिम्मेवार हैं। साहू ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को कुचलने और दबाने के लिए कंटीले तार लगाए गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों पर अत्याचार किया गया। छात्राओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए, मीडिया तक को भी नहीं छोड़ा गया, कैमरे तोड़े गए, उन्हें पीटा गया। यह सारी चीज राज्य सरकार द्वारा राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है। राहुल गांधी को छात्रों के नाम पर देश को गुमराह करने और सुविधा की राजनीति करने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अगर सफेद झूठ कुछ होता है तो...; झारखंड के मंत्री के बयान पर ऐसा क्यों बोले प्रदर्शनकारी छात...