गंगापार, जुलाई 4 -- विधानसभा फूलपुर के सिलोखरा गांव में कांग्रेस पार्टी नें मण्डल स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुंकार भरी। बैठक में मुख्य रूप से 19 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन और संगठन की मजबूती को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 19 जुलाई को राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनकी प्रयागराज यात्रा को पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता डा.अमर सिंह पटेल व संचालन सुनील पाण्डेय ने किया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को बिहार के छात्रों से उम्मीद? कोचिंग विवाद वाले मुसल्लाहपुर हाट में करेंगे संवाद; डेट फाइनल यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की संभावित बिहार यात्रा मद्देन...