राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
रुद्रपुर, जून 1 -- दिनेशपुर, संवाददाता। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद नेता राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर सोमवार को दिनेशपुर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने लिया पौड़ी कंडोलिया मैदान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.