इंदौर, सितम्बर 20 -- कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस से जुड़े वामपंथी समूह देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं, इसलिए श्रीलंका या बांग्लादेश जैसे घटनाक्रम को भारत में दोहराने की कोशिश सफल नहीं होगी। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान के दावों की वास्तविकता छात्रसंघ चुनावों के परिणामों से सामने आ रही है। उन्होंने पंजाब, चंडीगढ़ और कोटा का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के छात्र अभियान पर सवाल उठाए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा...