नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के काफिले में हादसे को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया है। यूपी डीजीपी ने इस सुरक्षा चूक की जांच का आदेश देते हुए एसआईटी का गठन किया है। लखनऊ के आईजी किरण एस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सुल्तानपुर के एएसपी बृजनारायण सिंह और यातायात सीओ इसके सदस्य बनाए गए हैं। राहुल गांधी की अमित शाह की मानहानि के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेशी थी। अदालत में पेश होने के लिए राहुल दिल्ली से विमान से लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया था। हालांकि राहुल और उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...