इंदौर, सितम्बर 18 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले मध्य प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा शर्तों के दस्तावेज में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हुई हत्या कांड का जिक्रे कर दिया है। इस पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए 2019 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का मुद्दा फिर से उठाया है। कांग्रेस के मुताबिक पुलिस ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की सुरक्षा शर्तों से जुड़े एक दस्तावेज में वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है, 'वर्मा आयोग की रिपोर्ट में इवेंट आयोजकों और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका का बहुत ही गहराई और विस्तार से विश...