हल्द्वानी, जून 2 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली को लेकर मंगलवार को स्वराज आश्रम में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने और प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान को गांव, बूथ और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने दावा किया कि अल्मोड़ा रैली प्रदेश में जनहित, सामाजिक न्याय व जवाबदेह विकास की राजनीति का नया अध्याय शुरू करेगी। महिला कांग्रेस, महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व अब भी नहीं मिल पा रहा है। यह...