लखनऊ, अप्रैल 6 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को राहुल गांधी के नागरिकता विवाद मामले में सुनवाई हुई। न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश को देखते हुए, मामले की सुनवाई खुली कोर्ट में न कर, इन-चैंबर की। मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने उक्त याचिका दाखिल की है। याची ने विशेष एमपी/एमएलए अदालत, लखनऊ के 28 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उक्त अदालत ने गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। याची ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। याची ने गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिक संहिता, पासपोर्ट अधिनियम, आफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में गंभीर आरोप लगाये हैं।

हिंदी ह...