राहुल गांधी की जमात व्यवस्था परिवर्तन नहीं करा सकती : रघुवर दास
रांची, अक्टूबर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी आंदोलन और उसके साथ खड़े कॉकरोच, वामपंथी भारत में रिजिम चेंज (व्यवस्था परिवर्तन) का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों को भी इसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन ऐसे आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण प्रस्तुत करना और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से समाधान खोजना भी उतना ही आवश्यक है। केवल झूठे नारों और आरोपों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। दास ने कहा कि सत्ता का फैसला जनता बैलेट से करती है। इंदिरा गांधी की तानाशाही का अंत भी बैलेट से ही हुआ था। जो ताकतें हिंसा के बल पर सत्ता चाहती हैं, उनकी जड़ें जनता में नहीं हैं।
आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.