राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला
पूर्णिया, जुलाई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कुमार आदित्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने इस कार्रवाई के विरोध में पूर्णिया में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कुमार आदित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता की आवाज़ उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया जाएगा तो यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला होगा। यह भी पढ़ें- राहुल की गिरफ्तारी के विरोध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.