रांची, मार्च 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना सूरज को दीया दिखाने के समान है। राहुल गांधी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक की यात्राएं कर देश के आम लोगों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया है। आज पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, चाहे वह न्याय की गारंटी हो या संविधान बचाने की लड़ाई। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी खुद की राजनीतिक जमीन खो चुके नेता दूसरों की विश्वसनीयता पर प्रवचन न दें। राह...